Pages

Monday, November 5, 2012

जिंदगी बनाम तमाशा


       जिंदगी आपकी की है आपका पूरा अधिकार है कि आप इसे कैसे भी जिये | महापुरुषों ने जिंदगी के जीने के कुछ तरीके बताये हैं अगर उस तरह से आप जीते हैं तो वह जिंदगी कही जायेगी | आप अपने बनाये हुए वजूदों के साथ भी जी सकते हैं लेकिन आपके उन वजूदों से किसी को कोई नुकसान नहीं होना चाहिए | अगर इनके शिवा किसी और तरीके से आप जिंदगी जीते हैं तो तमाशा शब्द मैंने आपके लिए ही लिखा है ऐसा समझ लीजिए |

       अपनी कुछ आदतें बदलने की कई बार सोचा लेकिन हर बार बदलने में असफल ही रहता हूँ | शक्ल से तो इतना सीधा नहीं लगता हूँ जितना हूँ , फिलहाल ये ऊपर वाली की गलती है | बातें किसी और की होती हैं और परेशान मै हो जाता हूँ क्यूँ हो जाता हूँ यह बात हमे भी नहीं समझ में आती हैं | एक बहुत पुरानी कहावत है कि दूध से जली बिल्ली मट्ठे को भी फूंक के पीती है | इससे यहीं लगता है कि एक बार धोखा खाना जरूरी होता है | जब एक बार कोई धोखा खा जाता है तो वह सुधर जाता है | ऐसा भी तो हो सकता है कि धोखा कुछ इस तरीके का हो कि वो आपको दुबारा गलती करने का मौक़ा ही ना दे | वैसे ये बातें बडे बुजुर्गों कि  है तो इसे मै मानने से इनकार नहीं कर रहा हूँ | अगर कोई झूठे ही कह दे कौआ आपका कान लेकर उड़ गया तो आप अपना कान देखे बिना कौए की तरफ दौड पड़े तो ये बुद्धिमानी थोड़ी है | मेरा कहने का मतलब यहीं है कि विश्वास हर चीज में करो लेकिन उससे पूर्ण संतुष्ट होने के बाद |

       जिंदगी तमाशा तब बन जाती है जब उसमे कुछ अनहोनी हो जाती है और जिंदगी को तमाशा बनाने में हाथ भी आपका ही होता है | प्यार मोहब्बत से मै नफरत नहीं करता हूँ | मै अपनी नजर में प्यार को हमेशा ऊँचा दर्जा दिया हूँ और देता था और देता भी रहूँगा | कलियुगी प्यार मोहब्बत को मै अनमुति नहीं देता हूँ | कलियुगी प्यार मोहब्बत में क्या क्या आता है जरा वो भी सुन लीजिए अवैध पति पत्नी जो कि अक्सर पढाई के दौरान केवल लोग मनोरंजन के तौर पर बन जाते हैं | जिन्हें अक्सर कॉलेजों में बोयफ़्रेंड और गर्लफ्रेंड के नाम से जाना जाता है | वैसे इन अवैध पति पत्नी में बडी जल्दी ही बात व्यवहार बन जाते है | उनके व्यवहार के आगे जो माता पिता उन्हें जन्म से पाले होते हैं उनका व्यवहार हल्का पड़ जाता है | यह उनके द्वारा अपने साथ किया हुआ सबसे बड़ा धोखा होता है | यह ऐसा धोखा है जो ना तो सुधरने का मौक़ा देता है और ना ही दुबारा आपको अपनी जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का ही मौक़ा देता है | इस धोखा में पहली बार जलने और दुबारा फूंक कर पीने जैसी कोई बात ही नहीं आती है |

       अगर कोई उनसे पूछ ले कि उसमे आपको इतना भरोसा क्यूँ है तो जवाब कितना मनोरंजनात्म्क होता है कि वो मेरे लिए कुछ भी कर सकता है मेरा बहुत ख्याल रखता है | अगर वहीँ तुरंत एक बार यह पूंछ लो कि जो बचपन से आज तक तुम्हार ख्याल रखा यह विश्वास करके के तुम उसकी भी इज्जत बेइज्जत का कुछ ख्याल रखोगे उसका भरोसा तो तोडने में तुम्हे समय लगा ही नहीं तो चार पल में बना भरोसा कब तक नहीं टूटेगा | अगर उनसे पूंछ लो घर पर सब जानते हैं तो बहुत तेजी से जवाब आता है हाँ हाँ हाँ मैंने सबसे पहले मम्मी से बताया था फिर पापा से बताया लेकिन इतना ही बताया है कि मेरी सिर्फ बात होती है और इसके बाद जब भाई को ये बातें पता चली तो उसने कहा कि तुम लोग अपना आगे की बात कर लो मम्मी पापा को मै मना लूंगा | भाई भाई और भाई बहन जैसे पवित्र रिश्ते को अपवित्र करने में ज़रा भी समय जब उन्हें नहीं लगा तो जो पहले से ही अपवित्र हो उसे अपवित्र करने में कितना समय लगेगा |

       वैसे इस कलियुगी प्यार के कुछ विशेष लक्षण भी है सबसे पहला तो यह कि यह सफल तभी है जब आप चौबीस घंटा मोबाइल से बात करने में सक्षम हो अगर नहीं हैं तो सफलता एक भी प्रतिशत आपको छु नहीं सकती | इस प्यार का एक लक्षण और होता है जिस काम को करने के लिए माँ बाप उन्हें भेजते हैं वो भूल जाते है क्यूंकि उन्हें तो उनकी जिंदगी चलाने वाले मिल जाते हैं | माँ बाप के साथ धोखा करने मे वैसे इन्हें बड़ा मजा आता है लेकिन जब इनके साथ हो जाएगा तो सारा मजा भूल जाएगा |

       मैंने ही ऊपर कहा है कि दूध से जली बिल्ली मट्ठे को भी फूंक कर पीती है लेकिन इस कलियुगी प्यार मोहब्बत में सच में यह कहावत सिर्फ और सिर्फ कहानी के लिए है | अगर एक के साथ धोखा हो जाता है तो दूसरा मिलते ही फिर उसके साथ भी यहीं नौटंकीबाजी होती है | अगर दूसरे वाले के लिए कोई पूछ ले तो हाय रे दादा तुमने उसके बारे में शक कैसे किया वह पहले वाले से बहुत ज्यादा अच्छा है चौब्बीस घंटे मुझसे बात करता रहता है | अब मै उसके बिना जी ही नही सकती या सकता | उसने मेरे लिए बहुत कुछ किया लेकिन आज तक मैंने उसके लिए कुछ भी नहीं किया फिर वह मेरा हर काम करने के लिए तैयार रहता है | वैसे मैंने कभी एक टिपण्णी की थी किसी बात पर आज वो यहाँ पर फिर से लिख देता हूँ लेकिन उसका इस बात से कोई खास मकसद नहीं है | पहले धर्मपत्नी होती थी लेकिन अब धर्मपति होते है | पत्नी जी बाजार जाए तो पति जी सब्जी ढोने के लिए जाय | पत्नी जी मायका जाय तो पति जी कुली बनकर सामान पहुचाने जाय | बच्चे तक को संभालाना पति जी का काम हो गया है | मम्मी पापा जानते हैं ? सवाल का जवाब इसको तो मम्मी पापा जानते ही नहीं जब दूसरे के साथ व्यवहार बिगडा तो मम्मी पापा ने ही इससे चक्कर चलवाया | भाई कुछ नाराज था लेकिन मम्मी पापा के आगे उसकी कहाँ चली | इसके साथ तो कभी कुछ हो नही सकता मेरा बहुत ख्याल रखता है | मम्मी पापा को भी बड़े आसानी से नाप दिया |

       वैसे जो कल उनके साथ था वो भी बड़ा अच्छा था आज जो है वो भी बड़ा अच्छा है | एक बात मुझे यह नहीं समझ में आती कि उन्होंने कल गलत फैसला लिया था या आज ले रहे हैं | वैसे कल का फैसला तो गलत था क्यूंकि उसमे वो धोखा खा गए | इसके वावजूद वो आज भी कुछ इसी तरीके का फैसला ले रहे हैं | इससे तो यहीं लग रहा है कि बिल्ली जली तो पर दुबारा मट्ठे को क्या उसने दूध को फिर से बिना फूके ही पीना शुरू कर दिया तो जलेगी तो है ही | वैसे मै भगवान से एक दुआ भी करता हूँ ऐसे लोगों के लिए जो माँ बाप की इज्जत को अपने आगे नहीं समझते हैं उन्हें जलना भी चाहिए |

       इस कलियुगी प्यार मोहब्बत में हुई कुछ घटनाओं को आपके सामने लाता हूँ जो कि सच्चाई है | दोस्त इसे दूर करने की कोशिश करना हमारे आपके लिए हो सकता हो यह कहानी हो लेकिन उनसे पूछना जिन पर यह गुज़री होगी |
लड़कियों के साथ :-
१ – लड़की घरवालों से बिना बताए किसी लड़के के साथ भाग गयी कुछ दिन बाद जब वह दो बच्चों की माँ हो गयी तो वह उसे उस लडकी के गांव के नजदीक स्टेशन पर लेकर उतरा और यह कहा कि तुम यहीं रुको मै पानी लेकर आ रहा हूँ और आज तक नहीं आया | पुलिस के पूछताछ के बाद उसने ये बताया कि यहाँ मेरा मायका है और मेरे पति जी पानी लाने गए और अभी तक आये नहीं | घर वालों तक पुलिस ने सूचना पहुचाई | लडकी के पिता जी कुछ गांव वालों के साथ आये | गांव वाले उसे पहचान रहे थे लेकिन लडकी के पिटा जी ने उसे पहचानने से मना कर दिया | लडकी रोती रही और कहती रही कि पिता जी मुझसे गलती हो गयी | पिता जी यह कहकर चले गए कि गलती तुमसे नहीं हमसे हो गयी थी | घटना सच्ची घटना है इस घटना को देखने के चक्कर में मैंने वाराणसी से एक स्टेशन पहले अपनी ट्रेन छोडकर बस से वाराणसी गया था |
२ – लड़का लड़की को भगाकर ले गया और शारीरिक संबंध बनाकर उसको उसके गर्भ में पल रहे है बच्चे के साथ किराए के मकान में छोड़कर भाग गया | कुछ दिन बाद लड़के को पुलिस की मदद से पकड़ा गया और लडके ने किसी भी प्रकार का रिश्ता ना होने की बात कहकर पलडा झाड लिया | इस समय भी घर वालों ने पहचानने से मना कर दिया था |
३ – एक घटना से और जोडता हूँ जिसे मै धोखा नहीं कहूँगा लेकिन लडकी का फैसला गलत था यह कहूँगा | लड़के लड़की अवैध पति पत्नी बन गए | लड़का कुछ दुष्ट प्रकृति का था | बहुत लोगों से उसकी दुश्मनी होती है | कुछ दिन में उसके दुश्मन उसे मार देते हैं और लडकी को उठाकर ले जाकर लडकी के मायके वालों को ब्लैकमेल करने की कोशिश करते हैं लेकिन असफल रहते हैं बाद मे लड़की के साथ दुराचार करके उसे निर्वस्त्र और बेहोश करके उसके मायके वालों के दरवाजे पर छोड़ जाते हैं |

लड़ाकों के साथ :-
१ – कॉलेज में एक लडकी ने एक लड़के को अपने बस में किया फिर उसे अपने कमरे में ले जाकर वहाँ तीन लड़कियों ने मिलकर उसके लड़के के साथ उलटा सीधा किया | बाद में जब लड़के ने कहा कि मै इस बात कि शिकायत करूँगा तो लड़कियों ने उसकी गर्दन रेतकर घर की पीछे वाले नाले में फेक दिया था

२ – लड़के लड़की साथ साथ नदी के पुल पर टहलने गए बाद में पुल के किनारे बैठकर बात करने लगे | लडकी ने मोबाइल देखने के लिए मांगा और दिमाग में पता नहीं क्या आया लड़के को नदी में धक्का देकर वहाँ से चली गयी | इस घटना के बारे में इससे ज्यादा जानकारी हमे नहीं है क्यूंकि मै वहाँ से एक घंटे बाद ही अपने गंतव्य को रवाना हो गया था |

३ – एक लड़का और एक लड़की दोनों एक दूसरे से रिश्ते में थे | एक दिन लड़के का किसी दूसरे लड़के से विवाद हुआ तो उसने अपने साथ वाली लड़की से उस लड़के को वश में करने को कहा | लड़की ने ऐसा कर के उसे एक दिन मिलने के लिए बुलाया वहाँ पर उसे मार दिया गया |

       ये ऐसी घटनाएं है जिसे सुनने के बाद सच में रोंगटे खड़े हो जाते हैं | रेडियो पर बहुत पहले एक कोई कार्यक्रम आता था जिसमे वह आपके सवालों का जवाब देता था | वैसे आता अभी भी है क्यूंकि जब मै परेशान होता हूँ  तो मुझे उस सुनकर उस पर हँसने में बड़ा मजा आता है | इससे मेरा फ़ायदा हो जाता है मेरा दुःख दूर कितने अजीब अजीब से सवाल वैसे वो जवाब भी बड़े अच्छे देता है तो उसे सुनकर और मजा आता है | मुझे यह सुनकर अपना कष्ट भूलने में बड़ी मदद मिलती है |

       ऐसी स्तिथि में ज्यादा लडकियां ही होती हैं | एक का सवाल जवाब मै आपको बताता हूँ |
फोन की घंटी बज  रही है फोन उठता है .
हेल्लो , हाँ जी कौन ?
हाँ जी मै वाराणसी से प्रिया बोल रही हूँ |
हाँ प्रिया जी बोलिए आप क्या बोलना चाहती हैं ?
सर मेरे साथ एक बहुत बडी समस्या है |
हाँ हाँ बोलिये आपको क्या समस्या है ?
सर एक दिन मै घर से बाहर परीक्षा देने के लियी जा रही थी तभी वहाँ मेरी एक लड़के से मुलाक़ात हुई ...
बात को बीच में ही काटकर वो बोलता है तब मुझे पता है आपके साथ क्या क्या हुआ अब बताने की जरुरत नही हैं मै बताता हूँ आपको उसने आपसे प्यार का इजहार किया आपने मान लिया फिर वो और आप मिले आप दोनों के बीच में कुछ कुछ हुआ इसके बाद अब वो आपसे बात नहीं करना चाहता है और आप उससे बात करना चाहती है यहीं है ना ?
हाँ सर
तो बेटा ऐसी स्तिथि में अब यहीं संभव है तुम उसे भूल जाओ क्यूंकि कुछ कुछ हो जाने के बाद कोई वापस नहीं आता है और हाँ अब आप अपनी जिंदगी नए तरीके से जीना शुरू कर दो |
( इत्तफाक से जो नाम इसमें प्रयोग किया गया है वो मेरे किसी दोस्त का नाम है मैंने उनकी बात चीत को ज्यों का त्यों ही लिखा है | नाम लिख देने के बाद मुझे ध्यान आया लेकिन लिख चुका हूँ तो जाने देता हूँ )

       इतना मजाक भरा जवाब पाने के बाद वह क्या सोची होगी ? दोस्त एक बार लड़कों के साथ इन सब स्तिथतियों में थोड़ा कम समस्या होती है लेकिन लडकी होने पर दोस्त समस्या का अम्बार लग जाता है | इसके वावजूद भी लडकियां वो सारे हद पहले पार करके अपनी जिंदगी को तमाशा बना लेती है जिन्हें लड़के करने की सोचते तक नहीं |

       एक बार सलाह के तौर पर कहना चाहूंगा जब तक माँ बाप आपको अपनी जिंदगी जीनी का अधिकार नहीं देते हैं तब तक आप उसे जीने की कोशिश ना कीजिये | जब माँ बाप आपकी शादी कर देते है तो आपको वो अधिकार मिल जाते हैं | मै ऐसा नहीं कह रहा हूँ कि उनका हर फैसला आपके लिए सही ही होगा | अगर वो गलत होता हो तो आपको उनकी मदद तो मिलेगी नहीं तो ऊपर के लोगों की तरह कोई मदद के लिए  ही नहीं आयेगातो आप क्या कर सकते हैं वो चाहे लडका हो या लड़की | लड़किया घर की इजत होती हैं इसलिए उन्हें इन सब चीजों से बचना चाहिए |

       इस लेख को मैंने केवल सुझाव के तौर पर लिखाहै बाकी इस लेख का कोई मकसद नहीं है जिंदगी आपकी है चाहे तमाशा बनाओ चाहे इज्जत से जी लो |

2 comments:

  1. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  2. दीपक जी आप ने एकदम सर्वभौमिक सत्य लिखा है वाकई आज के इस युग में ये घटनाएं बहुत ही ज्यादा होने लगी हैं, बच्चों को इन घटनाओं से परिचित कराना चाहिए ताकि वह आगे ऐसा करने से बचे,आप अपने ऐसे ही लेखों को
    शब्दनगरी भी प्रकाशित कर सकते हैं जिससे यह और भी लोगो तक पहुँच सके .........

    ReplyDelete